Kangra: धर्मशाला कॉलेज में काव्य-पाठ प्रतियोगिता में दिखी छात्राओं की शानदार प्रतिभा, हर्षिता ने हासिल किया पहला स्थान; 15 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 8 सितंबर 2026। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के हिंदी विभाग की ओर से 8 सितंबर को काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी काव्य प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की हर्षिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए तृतीय वर्ष की कविता ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष की नंदिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर अंजलि शर्मा, प्रोफेसर ऋषभ जरयाल और डॉ. अनीश धीमान शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के काव्य-पाठ, उच्चारण, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और काव्य प्रतिभा से माहौल को साहित्यिक रंग दिया। हिंदी विभाग की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण एवं साहित्यिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू दशहरा में 7 दिन तपस्वी जैसी जिंदगी जीते हैं देवताओं के कारकून, खानपान से लेकर रहने तक के कड़े नियम

कुल्लू दशहरा में देवताओं के मुख्य कारकून सात दिनों तक तपस्वियों जैसी जीवनशैली अपनाते हैं। रहने, खाने-पीने और दैनिक दिनचर्या से जुड़े देव नियमों का पालन करते हुए वे अपने आराध्य की सेवा करते हैं।

दिल्ली में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के सांसद, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी करेंगे संबोधित

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें विशेष निमंत्रण दिया है। सम्मेलन की मेजबानी भारतीय संसद कर रही है।

नाहन में स्वागत द्वार को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी; पुलिसकर्मियों समेत 20 से ज्यादा घायल

सिरमौर के नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक के पास स्वागत द्वार को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। वाल्मीकि और गोविंदगढ़ मोहल्ले के लोगों के बीच पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों समेत 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।

हिमाचल में आंगनबाड़ी भर्ती के नियम बदले, अब 75 हजार रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों की महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अधिसूचना के अनुसार नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इससे पात्र महिलाओं को भर्ती में आवेदन का अधिक अवसर मिल सकता है।