Kangra: हारचक्कियां में अंडर-19 लड़कियों की जोनल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, कबड्डी में कलियाडा ने मारी बाजी; जानें किस स्कूल ने कौन सा खिताब जीता

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। उपमंडल शाहपुर के राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हार चकिया में पिछले तीन दिनों से चल रही रैत जॉन की अंडर-19 लड़कियों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कबड्डी के फाइनल मुकाबले में कलियाडा स्कूल की लड़कियों ने हार चकिया स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन में दरिणी ने सिहबा को पराजित किया, जबकि चेस में बड़ज ने दरिणी को हराया। वॉलीबॉल के फाइनल में लंज ने दुर्गेला को मात दी। वहीं, खो-खो में रेहलू ने घरों स्कूल को पराजित कर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपमा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। मार्च पास्ट में स्थानीय स्कूल हार चकिया चैंपियन रहा। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल पीसी आजाद रहीं। उन्होंने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कर्नल पीसी आजाद ने कहा कि अगर खिलाड़ी कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, पुलिस और सिविल सर्विसेज में खिलाड़ियों के लिए विशेष आरक्षण का प्रावधान है। खेलों से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा आगे बढ़ने की क्षमता विकसित होती है। मुख्य अतिथि ने अपनी तरफ से प्रतियोगिता के लिए 21 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की।

समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, स्थानीय स्कूल के शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत से लदवाड़ा तक सड़क होगी चकाचक, बाजार में दोनों ओर बनेंगी नालियां और लगेंगी टाइलें; विधायक केवल सिंह पठानिया बोले- शाहपुर की...

रैत से लदवाड़ा तक सड़क को बेहतर और सुगम बनाने के साथ रैत बाजार में दोनों ओर नालियां और टाइलें लगाई जाएंगी। शाहपुर की तर्ज पर बाजार में लाइटें लगाने और व्यापार मंडल को 20 हजार रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई।

Kullu: कुल्लू में 9 और 10 सितंबर को बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में 7 से 8 घंटे बाधित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी लिस्ट

कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में 9 और 10 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एयरपोर्ट फीडर के क्षेत्रों में 9 सितंबर और भुंतर फीडर के क्षेत्रों में 10 सितंबर को रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते पावर कट रहेगा।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में काव्य-पाठ प्रतियोगिता में दिखी छात्राओं की शानदार प्रतिभा, हर्षिता ने हासिल किया पहला स्थान; 15 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में हिंदी पखवाड़े के तहत काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 15 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें हर्षिता प्रथम, कविता द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं।

Kangra: जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, पिस्तौल की नोक पर ले जाकर बेरहमी से पीटने का दावा; सिर...

जसूर सब्जी मंडी में 19 वर्षीय युवक के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि हथियार के बल पर युवक को ले जाकर पीटा गया और उसके सिर के बाल व भौंहें काट दी गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।