Chamba: कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर सड़क से नीचे गिराया; चंबा में युवक पर केस दर्ज

Date:

--Advertisement--

चंबा के पुलिस थाना सदर में कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि रास्ते में एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे सड़क से नीचे गिरा दिया, जिससे उसके पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। छात्रा ने निजी क्लीनिक में अपना उपचार करवाया। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने का आरोप

पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह शनिवार को रोजाना की तरह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान मसरूंड निवासी नवीन कुमार रास्ते में आया और बिना किसी बात के उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने कथित तौर पर बदतमीजी शुरू कर दी।

छात्रा के अनुसार, व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया और गलत इरादे से उसकी कमर पकड़ ली। जब उसने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे सड़क से नीचे गिरा दिया। इस घटना में छात्रा को चोटें आईं, जिसके बाद उसने निजी क्लीनिक में उपचार करवाया।

पहले भी पीछा करने का आरोप

छात्रा ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति इससे पहले भी कई बार उसका पीछा कर चुका है और उसे गलत नजरों से देखता था। हालांकि, डर के कारण उसने पहले इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर धारा 126(2), 115(2) और 74 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि कॉलेज छात्रा के बयान के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: चंबा में 28 वर्षीय महिला ने जहर निगलकर दी जान, पति पर प्रताड़ना का आरोप; 8 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों...

चंबा के भटियात के थकोली गांव में 28 वर्षीय महिला रूबी ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Himachal: जेठानी की मौत का सदमा नहीं सह पाई देवरानी, एक घंटे में दोनों ने तोड़ा दम; शाम को एक ही आंगन से उठीं...

हमीरपुर के बदारन गांव में जेठानी की मौत के करीब एक घंटे बाद देवरानी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के बीच सगी बहनों जैसा प्रेम था। रविवार शाम दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव गम में डूब गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट से जल्द जम्मू की सीधी उड़ान! इंडिगो ने दिया प्रस्ताव, जनवरी से शुरू होने की उम्मीद; 7 माह में 1 लाख...

कांगड़ा एयरपोर्ट को जम्मू से जोड़ने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार जम्मू-कांगड़ा और कांगड़ा-दिल्ली के बीच हवाई कनेक्टिविटी जनवरी से शुरू होने की संभावना है। सात माह में करीब एक लाख यात्री कांगड़ा एयरपोर्ट से सफर कर चुके हैं।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में डेढ़ साल की बच्ची की मौत से हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप; जांच कमेटी होगी...

चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। एमएस डॉ. प्रदीप ने निष्पक्ष जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने की बात कही है।