Kangra: डिग्री कॉलेज रिड़कमार में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खूबसूरत रंग, शिक्षकों ने भी गीत-कविता से जीता दिल

Date:

--Advertisement--

डिग्री कॉलेज रिड़कमार में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर गुरु-शिष्य के रिश्ते को यादगार बनाया। कार्यक्रम का मंच संचालन रेखा, साइना, प्रीति और शिखा ने किया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में रंग भर दिया। साइना ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं, जबकि पलक ने मधुर गीत से सभी का मन मोह लिया। पल्लवी ने हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए।

शिक्षकों ने भी दिखाई अपनी प्रतिभा

समारोह की सबसे खास बात यह रही कि विद्यार्थियों की फरमाइश पर शिक्षकों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रो. हाकम चंद ने “आपसे ही हमारी पहचान है” शीर्षक से विद्यार्थियों को समर्पित कविता प्रस्तुत की। वहीं, डॉ. आशा मिश्रा ने प्रेरणादायक गीत “रुक जाना नहीं तू कहीं हार के” प्रस्तुत कर विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि है विद्यार्थियों की सफलता

कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षक और विद्यार्थी के बीच विश्वास, स्नेह और संस्कारों के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही एक शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

श्री साहिल कुमार ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के बल पर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सामूहिक तस्वीर का फ्रेम देकर जताया सम्मान

समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उनकी सामूहिक तस्वीर का सुंदर फ्रेम उपहार स्वरूप भेंट किया। इस उपहार के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपने स्नेह और सम्मान का भावपूर्ण इजहार किया।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों के इस यादगार आयोजन और मिले अपार स्नेह के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: चंबा में 28 वर्षीय महिला ने जहर निगलकर दी जान, पति पर प्रताड़ना का आरोप; 8 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों...

चंबा के भटियात के थकोली गांव में 28 वर्षीय महिला रूबी ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Himachal: जेठानी की मौत का सदमा नहीं सह पाई देवरानी, एक घंटे में दोनों ने तोड़ा दम; शाम को एक ही आंगन से उठीं...

हमीरपुर के बदारन गांव में जेठानी की मौत के करीब एक घंटे बाद देवरानी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के बीच सगी बहनों जैसा प्रेम था। रविवार शाम दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव गम में डूब गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट से जल्द जम्मू की सीधी उड़ान! इंडिगो ने दिया प्रस्ताव, जनवरी से शुरू होने की उम्मीद; 7 माह में 1 लाख...

कांगड़ा एयरपोर्ट को जम्मू से जोड़ने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार जम्मू-कांगड़ा और कांगड़ा-दिल्ली के बीच हवाई कनेक्टिविटी जनवरी से शुरू होने की संभावना है। सात माह में करीब एक लाख यात्री कांगड़ा एयरपोर्ट से सफर कर चुके हैं।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में डेढ़ साल की बच्ची की मौत से हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप; जांच कमेटी होगी...

चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। एमएस डॉ. प्रदीप ने निष्पक्ष जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने की बात कही है।