Kangra: शाहपुर कॉलेज में अब पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी, 5 नए कोर्स शुरू; सिहवां में 2.52 करोड़ से बनेगा नया PHC भवन, शिक्षक भी हुए सम्मानित

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 5 सितंबर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक शिक्षा के नए अवसर खुल गए हैं। कॉलेज के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर बीबीए, बीसीए, बीवॉक, पीजीडीसीए और फिजिकल एजुकेशन के पांच नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए। कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचा है। इसमें शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को बधाई दी।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीबीएसई पाठ्यक्रम लेकर आए हैं, जिससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की एनरोलमेंट में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में पांच नए पाठ्यक्रम शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही व्यावसायिक और रोजगारपरक शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय

उपमुख्य सचेतक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए देश की एक प्रतिष्ठित संस्था के साथ बातचीत भी चल रही है।

सिहवां में 2.52 करोड़ से बनेगा नया PHC भवन

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सिहवां में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यानी PHC का नया भवन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस भवन का नींव पत्थर रखा जाएगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने महान शिक्षाविद और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर बधाई दी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए शाहपुर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

इससे पहले उन्होंने महाविद्यालय परिसर में हैंडपंप का लोकार्पण किया और बेहड़े का पौधा रोपित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने नए पाठ्यक्रम शुरू करने और हैंडपंप उपलब्ध करवाने के लिए उपमुख्य सचेतक का आभार जताया। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की 20 वर्षों की उपलब्धियों और विकास यात्रा की जानकारी दी।

दरीणी हादसे में मृत युवकों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दरीणी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, प्राचार्य राकेश पठानिया, प्राचार्य डॉ. संजय, शिक्षाविद् डॉ. गौतम व्यथित, प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया, प्रधानाचार्य शमशेर भारती, प्रधानाचार्य रिशु समयाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति कैप्टन अमित डोगरा, प्रधान पिंटू परमार, बलजीत चम्बियाल, प्रदीप बलौरिया, उपप्रधान बिंदु, जिला कांगड़ा कांग्रेस के महासचिव अजय बबली, जिला परिषद सदस्य मीना राणा, बलि राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कमल कटोच, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विपुल पुंज, सहायक अभियंता जल शक्ति रज्जाक मोहम्मद, केवल शर्मा, पीटीएफ प्रधान दलजीत पठानिया, राकेश कुमार, आशीष भरमौरिया, मनेन्द्र, महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डल झील मेले का 16 सितंबर को महाआरती से होगा भव्य आगाज, श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम; 15 तक पूरी होंगी सभी तैयारियां

धर्मशाला की डल झील में 16 सितंबर को महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ होगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को 15 सितंबर तक सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्नान, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

Kangra: धर्मशाला में 6 और 7 सितंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में होगी सप्लाई प्रभावित; मौसम खराब हुआ तो बदलेगी...

धर्मशाला के कई इलाकों में 6 और 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के जरूरी रख-रखाव के चलते विभाग ने शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है।

Kangra: शाहपुर विधानसभा के भलेड़ पावर हाउस के पास खाई में गिरी बाइक, तीन युवाओं की दर्दनाक मौत; झुनेना गांव में पसरा मातम, विधायक...

शाहपुर की दरीणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवाओं की भलेड़ पावर हाउस के पास मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिविल अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाईं।

हमीरपुर के इन गांवों में 7-8 सितंबर को बिजली रहेगी प्रभावित, नए ट्रांसफॉर्मर का होगा काम; जानें कौन-कौन से क्षेत्र होंगे प्रभावित

हमीरपुर के विद्युत उपमंडल लंबलू के टिक्कर अनुभाग में नए ट्रांसफॉर्मर का कार्य होने के कारण 7 और 8 सितंबर को कई गांवों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रह सकती है।