Home हिमाचल काँगडा Kangra: शाहपुर में 7 सितंबर को जुटेंगे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य,...

Kangra: शाहपुर में 7 सितंबर को जुटेंगे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य, लंबित मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

0
5

शाहपुर: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक 7 सितंबर को शाहपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10:30 बजे सामुदायिक भवन, 39 मील शाहपुर में होगी। बैठक की अध्यक्षता कल्याण संगठन के जिला कांगड़ा अध्यक्ष एवं प्रदेश चीफ पैटर्न एमएल ठाकुर करेंगे।

लंबित मांगों पर होगी चर्चा

जिला उपाध्यक्ष बलदेव राणा ने बताया कि बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ सरकार के पास लंबित मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सामने रखा जाएगा और आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

सदस्यों से बैठक में पहुंचने की अपील

बलदेव राणा ने संगठन के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!