राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 1 सितंबर। हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आपसी समझौते के जरिए मामलों के निपटारे के लिए 12 सितंबर को जिला और उपमंडल न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर. मिहुल शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से संबंधित मामले, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग, पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामलों की सुनवाई की जाएगी। जो व्यक्ति मुकदमा दायर होने से पहले संबंधित व्यक्ति या विभाग के साथ आपसी समझौता करना चाहता है, वह संबंधित न्यायालय में आवेदन कर सकता है।

लोक अदालत में मामले के निपटारे के इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01892-222370 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उपमंडलीय विधिक सेवा समिति धर्मशाला के 01892-222018, कांगड़ा के 01892-264808, देहरा के 01970-233599, पालमपुर के 01894-231614, नूरपुर के 01893-220770, बैजनाथ के 01894-262477, ज्वाली के 01893-264307 और इंदौरा के 01893-241210 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

आर. मिहुल शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति अपनी समस्या ऑनलाइन भेजना चाहता है, वह राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके अलावा हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके भी सहायता ली जा सकती है।

उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का आपसी समझौते से निपटारा करवाएं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।

कांगड़ा में फोरलेन पुल के पिलर से टकराया सरिया लदा ट्रक, चालक की मौके पर मौत; हादसे की वजह बनी पहेली

कांगड़ा के ज्वालामुखी में बलूग्लोआ के पास सरिया लदा ट्रक फोरलेन पुल के पिलर से टकरा गया। हादसे में धर्मशाला के चैतड़ू निवासी 50 वर्षीय चालक प्रवीण कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।