हिमाचल में SOS परीक्षाओं की डेटशीट बदली, 17 सितंबर की परीक्षा अब इस तारीख को; 8वीं, 10वीं और 12वीं की पूरी जानकारी यहां

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (SOS) की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। 17 सितंबर को प्रदेश के कई उपमंडलों में सायर उत्सव के स्थानीय अवकाश के कारण इस दिन होने वाली परीक्षा को एक दिन पहले 16 सितंबर को कराने का फैसला लिया गया है। बोर्ड ने साफ किया है कि केवल 17 सितंबर की परीक्षा की तारीख बदली गई है, जबकि बाकी सभी परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। इनमें पूर्ण विषय, री-अपीयर, श्रेणी सुधार, विशेष अंक सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं शामिल हैं।

आठवीं कक्षा की डेटशीट

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार 8वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। 16 सितंबर को अंग्रेजी, 18 सितंबर को कला, 19 सितंबर को गणित, 21 सितंबर को हिंदी, 22 सितंबर को संस्कृत, 23 सितंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और 24 सितंबर को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

10वीं कक्षा की डेटशीट

10वीं कक्षा में 16 सितंबर को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, 18 सितंबर को फाइनेंशियल लिटरेसी, 19 सितंबर को अंग्रेजी, 21 सितंबर को गणित, 22 सितंबर को होम साइंस और 23 सितंबर को हिंदी की परीक्षा होगी। 24 सितंबर को आर्ट, इकनॉमिक्स, कॉमर्स, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, अपैरल्स और फूड प्रोडक्शन विषयों की परीक्षा होगी। 25 सितंबर को उर्दू, संस्कृत और पंजाबी, 26 सितंबर को कंप्यूटर साइंस और 28 सितंबर को सोशल साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

12वीं कक्षा की डेटशीट

12वीं कक्षा में 16 सितंबर को इकनॉमिक्स, 18 सितंबर को होम साइंस, 19 सितंबर को केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडी, 21 सितंबर को सोशियोलॉजी, 22 सितंबर को पॉलिटिकल साइंस, 23 सितंबर को संस्कृत, 24 सितंबर को अकाउंटेंसी और फिजिक्स, 25 सितंबर को हिस्ट्री, 26 सितंबर को फाइनेंशियल लिटरेसी, 28 सितंबर को बायोलॉजी और 29 सितंबर को ज्योग्राफी की परीक्षा होगी। 30 अगस्त को फिजिकल एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपैरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लंबर और फूड प्रोडक्शन विषयों की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं पहली अगस्त को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 3 अगस्त को अंग्रेजी, 5 अगस्त को हिंदी और उर्दू तथा 6 अक्तूबर को गणित विषय की परीक्षा होगी।

10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं सभी राजकीय और संबद्धता प्राप्त विद्यालयों के अध्ययन केंद्रों में आंतरिक रूप से होंगी। संबंधित विषय के शिक्षक मौके पर ही प्रश्नपत्र तैयार करवाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।