डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, हिमाचल के लिए 335 सीटें; 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी जानकारी

Date:

--Advertisement--

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के जुलाई शेड्यूल-दो के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शाखा डाकपाल (BPM), सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। देशभर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 23,757 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में कुल 335 पद रखे गए हैं।

जीडीएस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बजाय 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर चयन किया जाएगा।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है।

इतनी मिलेगी सैलरी

भर्ती में चयनित शाखा डाकपाल यानी BPM को 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर यानी ABPM और ग्रामीण डाक सेवक को 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। ऐसे में 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भारतीय डाक विभाग में सरकारी सेवा पाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।