हिमाचल में डेंटल डॉक्टरों की रिटायरमेंट को लेकर बड़ा फैसला, अब बदली तारीख; जानिए सरकार ने क्या किया बदलाव?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल में डेंटल डॉक्टरों को बड़ी राहत, अब पहले नहीं होगी रिटायरमेंट; सरकार ने बदला नियम, जानें नई व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश में दंत स्वास्थ्य सेवाओं और दंत स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े मेडिकल अधिकारियों व फैकल्टी सदस्यों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब 31 मार्च 2027 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले डेंटल हेल्थ सर्विसेज के मेडिकल अधिकारियों और डेंटल हेल्थ एजुकेशन के फैकल्टी सदस्यों को 31 मार्च 2027 को ही सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त किया जाएगा। सरकार ने जनहित में फंडामेंटल रूल-56 में संशोधन कर यह व्यवस्था लागू की है।

डेंटल सर्विसेज के अधिकारियों की एसोसिएशन ने वीरवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर यह मामला उठाया था। इसके बाद वित्त विभाग ने 29 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में दंत स्वास्थ्य सेवाओं के सभी मेडिकल अधिकारी और दंत स्वास्थ्य शिक्षा के सभी फैकल्टी सदस्य, जिनकी सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2027 से पहले होनी है, अब जनहित में 31 मार्च 2027 को ही सेवानिवृत्त होंगे।

इस फैसले से संबंधित अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों को अगले साल मार्च तक सेवा में बने रहने का अवसर मिलेगा। इससे दंत स्वास्थ्य सेवाओं और दंत चिकित्सा शिक्षा से जुड़े संस्थानों में अनुभवी चिकित्सकों एवं शिक्षकों की सेवाएं कुछ और समय तक उपलब्ध रहेंगी।

पहले डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों को नहीं मिला था लाभ

स्वास्थ्य सेवाएं और स्वास्थ्य शिक्षा निदेशालय के अधीन आने वाले डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2027 तक किए जाने का प्रावधान पहले ही किया जा चुका था। हालांकि, डेंटल कॉलेजों में कार्यरत डॉक्टर और फैकल्टी इस व्यवस्था के दायरे से बाहर रह गए थे। डेंटल कॉलेज की एसोसिएशन ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया था।

मामला मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचने के बाद सरकार ने फंडामेंटल रूल-56 में संशोधन कर दंत क्षेत्र के मेडिकल अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों को भी इस व्यवस्था में शामिल कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से नियम में संशोधन किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- केंद्र से मिले स्वास्थ्य फंड का भी नहीं हो पाया पूरा इस्तेमाल

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र की निःशुल्क दवा योजना के तहत मिली 211.29 करोड़ रुपये की राशि में से 45.69 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके। जयराम ठाकुर ने अस्पतालों में दवाइयों और जरूरी मेडिकल सामग्री की कमी का भी मुद्दा उठाया।

हिमाचल में SOS परीक्षाओं की डेटशीट बदली, 17 सितंबर की परीक्षा अब इस तारीख को; 8वीं, 10वीं और 12वीं की पूरी जानकारी यहां

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट में आंशिक बदलाव किया है। 17 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 16 सितंबर को होगी, जबकि बाकी परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होंगी। यहां देखें कक्षा-wise परीक्षा कार्यक्रम।

नेपाल आपदा के बाद हिमाचल में टनल और बांधों की सुरक्षा पर केंद्र की नजर, PMO ने मांगी ये अहम जानकारी

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश समेत हिमालयी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं और सड़क सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। पीएमओ ने पहाड़ी क्षेत्रों में टनल निर्माण के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा प्रोटोकाल की जानकारी राज्यों से मांगी है।