देहरा को बड़ी सौगात: 46 करोड़ की लागत से बनेगी हिमाचल की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना, बड्डल थोर में खुलेगा पशु चिकित्सालय

Date:

--Advertisement--

देहरा, 29 अगस्त। कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र को पेयजल और पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बड्डल थोर में जनसभा को संबोधित करते हुए देहरा में हिमाचल प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित करने की घोषणा की। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 46 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी के सेवन से कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है, इसलिए लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की ओजोन आधारित जल उपचार परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत लोगों को लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पंचायतों में सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी राज्य के संसाधनों में उसका उचित अधिकार मिले।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं और महिला मंडलों को पौधरोपण तथा वनों के संरक्षण से जोड़ने के लिए शुरू की गई राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके अलावा लगाए गए पौधों के जीवित रहने के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।

शिक्षा क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। हिमाचल में सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं और आने वाले समय में और अधिक सीबीएसई स्कूल स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर पर्याप्त धनराशि खर्च की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

इससे पहले देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर और अन्य कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने चनौर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने प्रदेश के लोगों की शांति, समृद्धि और सुख-कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।