हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले जाने की जानकारी

Date:

--Advertisement--

मंडी: जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय युवक हर्ष कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर हर्ष कुमार की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लापता युवक हर्ष कुमार (20) गांव व डाकघर कटौला, उपतहसील कटौला, जिला मंडी का रहने वाला है। उसके पिता नरेश कुमार पुत्र योग राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हर्ष 24 अगस्त को शाम करीब 4 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई।

परिजनों के अनुसार, घर से जाते समय हर्ष अपनी मां की करीब 6 ग्राम सोने की बालियां भी साथ ले गया है। युवक के अचानक लापता होने के बाद परिवार उसकी तलाश में जुटा रहा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पधर पुलिस थाने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।