कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह दिल्ली में करेंगे सम्मानित

Date:

--Advertisement--

नादौन के साथ सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी जांबाज सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। रितेश शर्मा एक्स सूबेदार ओम प्रकाश शर्मा के पुत्र हैं। इस सम्मान की खबर सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र और परिवार में खुशी की लहर है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में रितेश शर्मा को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। परिवार और क्षेत्र के लोगों ने रितेश की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।

रितेश के पिता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा वर्ष 2017 से 2022 तक पांच साल कश्मीर घाटी में तैनात रहा। इस दौरान रितेश ने पांच अलग-अलग ऑपरेशनों में आतंकियों से लोहा लेते हुए अपनी बहादुरी और अदम्य साहस का परिचय दिया। ये ऑपरेशन बेहद दुर्गम स्थानों और विषम परिस्थितियों में चलाए गए थे।

सेवा के दौरान रितेश ने कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साहस, वीरता और देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। पिता ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने बहादुर बेटे की उपलब्धि पर गर्व है।

माता सुदेश, पत्नी अंजलि, भाई अरुण सहित शशि, राकेश शर्मा, रितु, अंकुश, रेणु, रत्न चंद, भरत चंद, विपिन और वेद प्रकाश आदि ने भी रितेश की उपलब्धि पर खुशी जताई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य नेताओं ने भी रितेश शर्मा को बधाई दी है।

रितेश शर्मा के अनुसार, वह वर्तमान में फिर से श्रीनगर में हवलदार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में एसएसबी की मेडिकल कोर में भर्ती होकर अपनी सेवा शुरू की थी। कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा ने अब उन्हें राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार का गौरव दिलाया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।