अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब-ऊना मार्ग पर प्रताप नगर में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहां स्कूटी और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी और उनका बेटा स्कूटी से उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि हादसे में पूरे परिवार की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ परिवार ऊना जिले के देहलां गांव का रहने वाला है। घायल लखविन्द्र (33) अपनी पत्नी मोनिका और 7 वर्षीय बेटे तेजस के साथ स्कूटी पर सवार होकर भंजाल की ओर जा रहे थे। जब वे अंब के प्रताप नगर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार तीनों लोग हवा में उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हादसे में 7 वर्षीय तेजस को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया, लेकिन परिजन बेहतर उपचार के लिए बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल लखविन्द्र ने बताया कि टक्कर बहुत भयंकर थी, लेकिन भगवान का शुक्र है कि पूरे परिवार की जान बाल-बाल बच गई। वहीं, इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दिए जाने के कारण अंब पुलिस थाना में फिलहाल हादसे को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।