मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 29 वर्षीय महिला वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पधर बाजार में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दिवांशु ठाकुर पुत्री कपूर चंद, निवासी गांव बीर धीयूं तुंगल (सदर), जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दिवांशु ने चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई पूरी की थी और वकालत का अभ्यास कर रही थीं। वह पधर बाजार में अपनी मां के साथ किराए के कमरे में रहती थीं। बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद दोनों आराम कर रही थीं। करीब 3 बजे उनकी मां किसी काम से बाजार चली गईं। शाम को जब वह वापस क्वार्टर पहुंचीं और कमरे में गईं तो बेटी फंदे से लटकी हुई मिली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दिवांशु को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें मृतका ने मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी और अपनी मां व छोटे भाई से माफी मांगी है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मृतका की मां वंदना ठाकुर कांग्रेस नेता हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।