विश्व विख्यात धार्मिक स्थल और शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली से आए नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया।
छत्र अर्पित करने की प्रक्रिया पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी एवं पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा, पुजारी सचिन कालिया और नवीन कालिया ने हैप्पी जैन और उनके परिवार से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। पूजा संपन्न होने के बाद पुजारियों ने जैन परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
श्रद्धालु नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में हाजिरी लगाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में माता की असीम कृपा से उनकी एक बड़ी मनोकामना पूरी हुई है। इसी मन्नत के पूरा होने पर वह पूरे परिवार के साथ मां का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने चिंतपूर्णी दरबार पहुंचे हैं।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


