Kangra: हिमाचल प्रदेश के फकलोह गांव में मृत तेंदुआ मिलने से ग्रामीणों में दहशत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी के पास फकलोह गांव में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ मृत पाया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह खेतों में मृत तेंदुए को देखा और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की।

वन विभाग के रेंज ऑफिसर इशानी ने जानकारी दी कि तेंदुए के पेट पर एक जख्म का निशान मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह किसी जानवर के साथ हुई लड़ाई का परिणाम हो सकता है। हालांकि, तेंदुए के शरीर पर किसी भी प्रकार की गोली या अन्य घातक चोट का कोई प्रमाण नहीं मिला।

Advertisement – HIM Live Tv

ग्रामीणों ने बताई घटनास्थल की स्थिति
ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले रात के समय खेतों में दहाड़ने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। तेंदुए की उम्र लगभग 8 से 10 महीने बताई जा रही है।

वन विभाग ने मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवा दिया है और बिसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि तेंदुए के पेट पर गहरा जख्म था। संभावना है कि किसी जंगली जानवर के सींग के हमले से यह जख्म हुआ हो।

दहशत में ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट
तेंदुए के शव मिलने के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि मौत का असली कारण फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

वन विभाग के गार्ड विनोद ने बताया कि तेंदुए की मौत स्वाभाविक नहीं लगती। उन्होंने ग्रामीणों को जंगल में अकेले जाने से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।