Kullu: निरमंड और बबेली में सड़क हादसे, एक की मौत, चार घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में निरमंड और बबेली में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

निरमंड में पिकअप खाई में गिरी

पहली घटना निरमंड के बागीपुल-जाओं मार्ग पर हुई, जहां ढारे नामक स्थान पर एक पिकअप जीप खाई में गिर गई। हादसे का मुख्य कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

जीप में चार लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी निरमंड लाया गया। डॉक्टरों ने इनमें से एक व्यक्ति, लाल चंद (45) पुत्र हरिराम निवासी कालोटी जिला कुल्लू को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों में बहादुर सिंह निवासी जरोट, हरी सिंह निवासी दवाह, और राम प्यारी निवासी वघीर शामिल हैं। इनका इलाज जारी है।

बबेली में तेज रफ्तार कार ने मारी राहगीर को टक्कर

दूसरी घटना कुल्लू के बबेली इलाके में हुई। एक तेज रफ्तार कार ने मनाली की ओर जाते समय एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर मेहराज को सिर, कमर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने घायल मेहराज की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक आवेद मुहम्मद बाबा, निवासी कलंतरा पाइन, जिला बारामूला, जम्मू-कश्मीर है।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस का बयान

एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने दोनों हादसों की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और हादसों के कारणों का जल्द पता लगाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।