15 अगस्त को हर पंचायत में होगी खास ग्राम सभा, किसानों के AgriStack ID रजिस्ट्रेशन पर रहेगा पूरा फोकस

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 13 अगस्त। कांगड़ा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त, 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों और पंचायत सचिवों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय पंचायत राज विभाग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

Advertisement

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि 15 अगस्त को होने वाली विशेष ग्राम सभा बैठकों में एग्रीस्टैक के तहत किसानों के पहचान पत्रों के 100 प्रतिशत पंजीकरण और अनुमोदन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य पात्र किसानों का पूरा पंजीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें कृषि क्षेत्र से जुड़ी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

Advertisement

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विकास खंडों की सभी ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथि पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन सुनिश्चित करें। साथ ही एग्रीस्टैक के अंतर्गत किसानों के पहचान पत्रों के पंजीकरण और अनुमोदन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

प्रशासन के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना है। इससे किसानों को कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में विधानसभा सत्र से पहले प्रशासन अलर्ट, DC हेमराज बैरवा ने तपोवन पहुंचकर परखी तैयारियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 16 से 21 नवंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले उपायुक्त हेमराज बैरवा ने तपोवन में तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बिजली, पानी, अग्नि सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

कांगड़ा के बनोई पुल के पास HRTC बस से 50.88 ग्राम चिट्टा बरामद, पालमपुर की महिला और पंजाब का 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार; गगल...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बनोई पुल के पास HRTC बस की चेकिंग के दौरान 50.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने पालमपुर की 29 वर्षीय महिला और पंजाब के तरनतारन निवासी 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक, विधानसभा सत्र में इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

हिमाचल विधानसभा सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का धर्मशाला पहुंचना कल से शुरू होगा। दोनों दल रविवार को विधायक दल की बैठक कर अपनी रणनीति तैयार करेंगे। आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सदन में हंगामे के आसार हैं।

चंबा रुमाल की कला को समर्पित रहीं सिराज बेगम का निधन, हजारों महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर; राष्ट्रीय सम्मान न मिलने का रहा मलाल

चंबा रुमाल की कला को जीवनभर समर्पित रहीं 86 वर्षीय सिराज बेगम सुपुर्द-ए-खाक हो गईं। उन्होंने हजारों महिलाओं और युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया। कई सम्मानों से नवाजी गईं सिराज बेगम को राष्ट्रीय पुरस्कार न मिलने का मलाल रहा।