Home हिमाचल काँगडा 81 की उम्र में पूर्व BSF हवलदार प्रभात सिंह का निधन, सैन्य...

81 की उम्र में पूर्व BSF हवलदार प्रभात सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

0
12

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ठारू (पटेश) पंचायत के निवासी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्व सैनिक हवलदार प्रभात सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement

प्रभात सिंह का अंतिम संस्कार चंबी खड्ड स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक की ओर से सूबेदार मेजर इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंची गार्ड ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जवानों ने दिवंगत पूर्व सैनिक को सलामी देकर देश के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

Advertisement

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश की ओर से भी प्रभात सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीके शर्मा तथा जिला कांगड़ा अध्यक्ष एवं प्रदेश चीफ पैट्रन एम.एल. ठाकुर की ओर से जिला उपाध्यक्ष बलदेव राणा, कोषाध्यक्ष कुशल राणा, नेत्र सिंह और मुल्तान सिंह अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Advertisement

अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और परिजन मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रभात सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोगों ने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!