HPSEBL कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग तेज, विधायक केवल सिंह पठानिया को सौंपा ज्ञापन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 12 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के कर्मचारियों ने अन्य सरकारी विभागों और संस्थानों के कर्मचारियों की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने रैत कांग्रेस कार्यालय में उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विद्युत बोर्ड के कर्मचारी प्रदेश में बिजली आपूर्ति जैसी जरूरी और जनहितकारी सेवा को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कर्मचारी कठिन और विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात सेवाएं देकर प्रदेश की जनता को निर्बाध विद्युत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रहे हैं।

Advertisement

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ऐसे में एचपीएसईबीएल कर्मचारी भी लंबे समय से ओपीएस के लाभ की मांग कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि विद्युत बोर्ड प्रदेश सरकार के स्वामित्व वाला महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रम है, इसलिए इसके कर्मचारियों को भी अन्य सरकारी विभागों और संस्थानों के कर्मचारियों की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना न्यायसंगत होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान पेंशन व्यवस्था के कारण सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों में बनी चिंता का भी मुद्दा उठाया। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक और सुरक्षित जीवनयापन का आधार प्रदान करती है।

Advertisement

कर्मचारियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया से आग्रह किया कि वह उनकी इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाएं और इसके समाधान के लिए आवश्यक पहल करें।

विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांग को सरकार के समक्ष उचित मंच पर प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक पहल के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार एचपीएसईबीएल कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और उनके हित में सकारात्मक निर्णय लेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।