हिमाचल में आधी रात से पेट्रोल-डीजल महंगा, हर लीटर पर लगा 60 पैसे का नया सेस; जानें अब कितनी हुई कीमत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमत बढ़ गई है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अनाथ एवं विधवा सेस लगाने की अधिसूचना जारी की है। इसके बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस संबंध में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

Advertisement

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर (वैट) अधिनियम, 2005 की धारा 6-ए के तहत पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री यानी प्वाइंट ऑफ फर्स्ट सेल पर यह सेस लगाया जाएगा। नए सेस के लागू होने के बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

अनाथ बच्चों और विधवाओं की योजनाओं पर खर्च होगा राजस्व

सरकार के अनुसार नए सेस से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करने में किया जाएगा। सरकार ने इस फैसले को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Advertisement

नए सेस के बाद राजधानी शिमला में पेट्रोल की कीमत 102.45 रुपये से बढ़कर 103.05 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। प्रदेश मंत्रिमंडल ने हाल ही में अनाथों और विधवाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने के उद्देश्य से इस सेस को मंजूरी दी थी।

Advertisement

सरकार का दावा, पड़ोसी राज्यों से अब भी सस्ता रहेगा ईंधन

सरकार का दावा है कि नए सेस से जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूती मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 60 पैसे प्रति लीटर का न्यूनतम सेस लगाने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्यों की तुलना में पेट्रोल और डीजल सस्ता रहेगा।

हालांकि, पेट्रोल और डीजल पर नए सेस की घोषणा के बाद प्रदेश में इस फैसले को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में पिता ने 6 साल के बेटे को रावी नदी में फेंकने की दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस-एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

चंबा में पत्नी से फोन पर बहसबाजी के बाद एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंकने की सूचना पुलिस को दी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लापता बच्चे की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं।

Kangra: आलमपुर में टैक्सी की तलाशी के दौरान 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने आलमपुर में गुप्त सूचना के आधार पर टैक्सी की तलाशी लेकर 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस के अनुसार नशीला पदार्थ सिगरेट के डिब्बे में छिपाकर रखा गया था। मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शाहपुर में खुलेगा FCI का आधुनिक स्टील साइलो? विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सामने उठाई बड़ी मांग

शाहपुर में गेहूं और चावल के लिए आधुनिक FCI स्टील साइलो खोलने की मांग उठी है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को रखा।

Kangra: आपदा में उजड़े परिवारों के लिए पूर्व सैनिक बने सहारा, बोह घाटी में 31 हजार का घरेलू सामान बांटा

शाहपुर के पूर्व सैनिकों ने बोह घाटी के आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए करीब 31 हजार रुपये का घरेलू सामान भेंट किया। घड़गू और स्पैडा गांव में भूस्खलन से दर्जन से अधिक घर और कुछ पशुशालाएं प्रभावित हुई थीं।