हिमाचल की 25 वर्षीय प्रोफेसर ने खरड़ में उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Date:

--Advertisement--

पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश की 25 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश निवासी अंकिता ठाकुर के रूप में हुई है। अंकिता एक निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात थीं। थाना सदर खरड़ पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मृतका के भाई अरुण के अनुसार, अंकिता सेक्टर-115 स्थित अंबिका एन्क्लेव, खूनी माजरा में अपनी कजिन बहन अदिति के साथ किराये के मकान में रहती थीं। अदिति अभी पढ़ाई कर रही है। 9 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे अदिति कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई थी। उस समय अंकिता कमरे में अकेली थीं।

Advertisement

करीब एक घंटे बाद जब अदिति वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने मकान मालिक को बुलाया। मकान मालिक की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंकिता का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला।

Advertisement

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन बतौर साक्ष्य कब्जे में लिया है।

सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण शव को सिविल अस्पताल फेज-6, मोहाली की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के भाई अरुण कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन द्वारा उठाया गया यह कदम अचानक हुआ और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की कोई गलती नहीं है। परिवार ने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने से भी इनकार किया है।

Advertisement

पुलिस ने भाई के बयान के आधार पर धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में कपड़े की दुकान में चोरी का खुलासा, चंबा से आरोपी गिरफ्तार; FIR में BNS की इन धाराओं में केस दर्ज

कांगड़ा के होशियारपुर रोड स्थित कपड़े की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी शुक्रदीन को चंबा से गिरफ्तार किया है। थाना कांगड़ा में FIR No. 167/2026 के तहत BNS की धारा 331(4), 305 और 3(5) में केस दर्ज किया गया है।

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, बस से 15.85 ग्राम हेरोइन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने गज पुल राजोल के पास नाकाबंदी के दौरान बस HP-68B-0147 से 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी और मोहन बहादुर उर्फ मोनु को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

हिमाचल में 11 दिसंबर से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, सुक्खू ने दिए संकेत; विभागों में फेरबदल पर भी चर्चा

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि 11 दिसंबर से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को लेकर भी चर्चा जारी रहने की बात कही है। फिलहाल नए मंत्रियों के नाम और विस्तार की तारीख तय नहीं की गई है।

हिमाचल में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 3 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं; UPI और ATM चलते रहेंगे

हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बताया कि UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI योजना वापस लेने समेत कई मांगें उठाई हैं।