Kangra: भवारना में जहरीला पदार्थ खाने वाली 42 वर्षीय महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Date:

--Advertisement--

भवारना, 10 अगस्त। भवारना थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला ने कथित तौर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। गंभीर हालत में उसे पालमपुर अस्पताल से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला तलाकशुदा थी और घर में अकेली रहती थी। उसके बच्चों की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Advertisement

टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला का बयान दर्ज नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किन परिस्थितियों में किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 11 दिसंबर से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, सुक्खू ने दिए संकेत; विभागों में फेरबदल पर भी चर्चा

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि 11 दिसंबर से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को लेकर भी चर्चा जारी रहने की बात कही है। फिलहाल नए मंत्रियों के नाम और विस्तार की तारीख तय नहीं की गई है।

हिमाचल में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 3 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं; UPI और ATM चलते रहेंगे

हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बताया कि UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI योजना वापस लेने समेत कई मांगें उठाई हैं।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का दूसरा दिन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुति

रैत में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में विभिन्न शिक्षण गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं। निपुण भारत अभियान के तहत TLM और नवाचार आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 16 साल बाद भारत को 10 हजार मीटर में कांस्य; अब 2028 ओलंपिक...

चंबा के रेटा गांव की बेटी सीमा कुमारी ने जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में 32:50.05 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। उनकी सफलता से इस स्पर्धा में भारत का 16 साल का पदक इंतजार खत्म हुआ।