
पंचरुखी पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सलियाणा पंचायत के उपप्रधान राजेश कुमार के पिता काका राम की स्कूटी सलियाणा सोसायटी के बाहर से चोरी हो गई थी। स्कूटी चोरी होने के बाद राजेश कुमार ने आरोपी की पहचान होने पर अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान सूचना मिलने पर राजेश कुमार ने आरोपी मनोज कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर पट्टी स्थित चाय बागान से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्कूटी चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, कांगड़ा बस स्टैंड के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। कांगड़ा पुलिस ने पंजाब निवासी दिलबाग सिंह को शाहपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस की ओर से आगामी जांच और कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


