Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 8 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के करेरी गांव के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। आजादी के 79 वर्षों बाद गांव को नियमित बस सुविधा मिल गई है। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को करेरी में परिवहन विभाग की 28 सीटर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर आभार जताया।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से करेरी को बस सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी क्षेत्र बस सेवा से वंचित था, जिसके चलते स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सहयोग से यह सुविधा संभव हो पाई है और इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया।

विधायक ने कहा कि करेरी में बस सेवा शुरू करवाना उनका सपना था, लेकिन क्षेत्र की जटिल भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पहले किए गए प्रयास सफल नहीं हो सके। अब 28 सीटर बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ करेरी आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद उनका यह सपना पूरा हुआ है।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन नई इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की गई हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बस सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नौरा में रेन शेल्टर और कम वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। करेरी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि करेरी ट्रैक के विकास पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके प्रथम चरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं और जल्द ही इसका नींव पत्थर रखा जाएगा।

Advertisement

विधायक ने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद घेरा-करेरी सड़क पर मेटलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा बर्नेट-घेरा सड़क का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

करेरी पंचायत की प्रधान सुषमा देवी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए आजादी के 79 वर्षों बाद गांव को बस सुविधा मिलने पर विधायक का आभार जताया। उन्होंने पंचायत की विभिन्न समस्याओं को भी विधायक के समक्ष रखा। पंचायत उपप्रधान करतार चंद ने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से करेरीवासियों का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई जनप्रतिनिधि यहां आए और चले गए, लेकिन बस सुविधा की मांग पूरी नहीं हो सकी।

जिला परिषद सदस्य संदीप ने विधायक से आग्रह किया कि भरमौर की तर्ज पर करेरी क्षेत्र के लिए भी विशेष पैकेज का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाए।

Advertisement

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा, डीएफओ अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, आरएम साहिल, एसीएफ दौलत राम, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया, सहायक अभियंता विद्युत आशीष, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलौरिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पूर्व प्रधान अजय बबली, अक्षय अत्री, पूर्व अधिशासी अभियंता सुभाष शर्मा, नायब तहसीलदार राजिंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जीता अंडर-19 वॉलीबॉल फाइनल

शाहपुर में अंडर-19 बॉयज वॉलीबॉल फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर पहला सेट जीत चुका था और दूसरे सेट में 4-3 से आगे था। मैच दोबारा शुरू नहीं होने के बाद दोनों टीमों को विजेता घोषित किया गया और कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल को अपर हैंड दिया गया। 21 सितंबर को टीम को ट्रॉफी सौंपी गई।

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक; 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल से पहले सरकार...

28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले सरकार ने 27 सितंबर रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य रूप से खोलने का फैसला किया है। RBI ने बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की मंजूरी दी है।

हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित, सेना के लिए बनाएंगे ‘रुद्र एज टी-1’ ड्रोन; रक्षा मंत्रालय से मिली 3.5 करोड़ की...

हमीरपुर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए स्वदेशी ‘रुद्र एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन विकसित करने के लिए रक्षा मंत्रालय से 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सम्मानित किया। राज्यपाल ने सर्वेश की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार की सराहना की।

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।