लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ खुलासा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना लंबागांव क्षेत्र में मंगलवार को दो ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। पहले मामले में एक महिला ने फेसबुक लाइव के दौरान थाना लंबागांव में तैनात एक कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि दूसरे मामले में पुलिस जांच के दौरान कथित अपहरण की सूचना पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

Advertisement

पहले मामले में महिला ने फेसबुक लाइव के जरिए आरोप लगाया कि थाना लंबागांव में तैनात एक कांस्टेबल उसे बार-बार परेशान करता है और उससे शराब तथा पैसों की मांग करता है। महिला ने वीडियो में न्याय की गुहार लगाई। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

वीडियो वायरल होने के बाद लंबागांव टैक्सी यूनियन पुलिसकर्मी के समर्थन में सामने आई। बड़ी संख्या में टैक्सी ऑपरेटर थाना लंबागांव पहुंचे और अपना पक्ष रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने के अगले ही दिन महिला ने फिर फेसबुक लाइव किया और अपने पहले वीडियो पर माफी मांग ली। महिला ने कहा कि उसने पारिवारिक परेशानियों के कारण ऐसा कदम उठाया था और इस पूरे मामले में पुलिस की कोई गलती नहीं थी। डीएसपी पालमपुर सुनील ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसी दिन लंबागांव क्षेत्र में दूसरा मामला भी सामने आया, जो पुलिस हेल्पलाइन के कथित दुरुपयोग से जुड़ा था। एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि कुछ लोगों ने हलेड़ मंदिर के पास एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे गाड़ी में बैठाया और बाद में जयसिंहपुर अस्पताल के पास हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया।

Advertisement

सूचना मिलते ही लंबागांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि कथित अपहरण जैसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। पुलिस के अनुसार आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे को बदनाम करने के उद्देश्य से पुलिस हेल्पलाइन का गलत इस्तेमाल किया था। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों मामलों में लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने या पुलिस हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें। अधिकारियों का कहना है कि झूठी शिकायतें और भ्रामक जानकारी न केवल जांच एजेंसियों का समय खराब करती हैं, बल्कि वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में भी बाधा बनती हैं।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।