हिमाचल के 3 विधायकों को बड़ा झटका! सरकार ने डबल गनमैन देने से किया साफ इनकार, सुरक्षा समीक्षा में हुआ फैसला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भाजपा के दो और कांग्रेस के एक विधायक को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग खारिज कर दी है। कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना जिलों के इन तीनों विधायकों ने खुद को जान का खतरा बताते हुए मौजूदा एक-एक गनमैन को अपर्याप्त बताया था और डबल गनमैन उपलब्ध कराने की मांग की थी। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के बाद सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।

Advertisement

बुधवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, सीआईडी के आईजी संतोष पटियाल और केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तीनों विधायकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और सीआईडी व आईबी की ओर से थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों के आकलन में यह पाया गया कि तीनों विधायकों को वर्तमान परिस्थितियों में एक-एक गनमैन की सुरक्षा पर्याप्त है। समिति ने माना कि खतरे का स्तर इतना गंभीर नहीं है कि उन्हें दूसरा गनमैन उपलब्ध कराया जाए। सुरक्षा समीक्षा समिति की सिफारिश के आधार पर सरकार ने डबल गनमैन देने के सभी प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी।

Advertisement

बैठक में 20 से अधिक मामलों पर भी विचार किया गया। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट छराबड़ा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए समिति ने मौजूदा सुरक्षा प्रबंधों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बताया और उन पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि एक गनमैन की तैनाती पर सरकार का न्यूनतम 70 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च होता है, जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है। वहीं निजी सुरक्षा कर्मी करीब 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह में उपलब्ध हो जाते हैं। ऐसे में आवश्यकता के आधार पर सुरक्षा उपलब्ध कराने और कुछ मामलों में उसका खर्च संबंधित व्यक्ति से लेने के विकल्प पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

सुरक्षा समीक्षा समिति ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के साथ विवाद के बाद चर्चा में आए निशांत शर्मा को उपलब्ध कराई गई सुरक्षा पर हुए खर्च की वसूली करने का भी फैसला लिया। समिति का मानना है कि उनकी सुरक्षा पर किया गया खर्च आवश्यक नहीं था, इसलिए यह राशि उनसे वसूल की जाएगी। इसके अलावा एक डॉक्टर द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा की मांग संबंधी आवेदन भी समिति ने खारिज कर दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।