Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना कांगड़ा पुलिस ने पुराना कांगड़ा में नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को थाना कांगड़ा की टीम पुराना कांगड़ा स्थित हनुमान मंदिर घाट के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। बरामदगी के बाद मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र प्रशोतम चंद निवासी गांव रजोल, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा तथा 30 वर्षीय शुभम डोगरा पुत्र सुरेश डोगरा निवासी गांव लदवाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 120/2026 दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घट्टा टोल प्लाजा के पास कार से 422 स्पैसमोविल-प्लस कैप्सूल बरामद; शाहपुर समेत अलग-अलग...

कांगड़ा पुलिस ने घट्टा टोल प्लाजा के पास एक टोयोटा इटियोस कार से 422 स्पैसमोविल-प्लस कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में शाहपुर, चंबा और धर्मशाला के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता को लेकर खास पहल, निबंध प्रतियोगिता और स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित; अब विधानसभा क्षेत्र स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के निर्वाचन साक्षरता क्लब ने विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता और स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया। चयनित विद्यार्थी आगामी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Kangra: हिमाचल की शिक्षा रैंकिंग में बड़ा सुधार, 21वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा प्रदेश; विधायक केवल सिंह पठानिया ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैटी में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान प्रदेश सरकार के शिक्षा सुधार कार्यक्रमों और राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर बाजार और रेहलू रोड पर बनेंगे दो अंडरपास? विधायक केवल सिंह पठानिया ने तेज की पहल, 16 नवंबर के बाद CM सुक्खू...

शाहपुर बाजार और रेहलू रोड पर दो अंडरपास बनाने की मांग को लेकर विधायक केवल सिंह पठानिया 16 नवंबर के बाद व्यापार मंडल, वरिष्ठ नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बैठक करवाएंगे। ट्रेड फेयर को लेकर भी उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही है।