Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

Date:

--Advertisement--

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड एफएंडबी सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 500 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इन पदों के लिए 6 और 7 अगस्त को कांगड़ा जिले में सीधे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए एफएंडबी सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के कुल 500 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या उससे अधिक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि कंपनी नियमित रूप से योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित उम्मीदवारों को 11 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

Advertisement

साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को अपने दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा यदि उपलब्ध हो तो अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। 6 अगस्त को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां और 7 अगस्त को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पोर्टल पर अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद अपने डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाली बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय राशि नहीं दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।