चंबा हाईवे पर ट्रक और बस की जोरदार टक्कर! कई किलोमीटर लंबा जाम, परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी भी फंसे

Date:

--Advertisement--

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह ट्रक (टिप्पर) और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचोंबीच फंस गए, जिससे हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टिप्पर और निजी बस को सड़क से हटाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका और फंसे हुए वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, टिप्पर और निजी बस दोनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Advertisement

हाईवे पर लगे लंबे जाम का असर बनीखेत में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों पर भी पड़ा। कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित दिखाई दिए और उन्हें काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। यातायात बहाल होने के बाद ही वे अपने परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना हो सके।

Advertisement

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम! जानिए किसने जीता मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का खिताब

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग की फ्रेशर्स पार्टी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई। अभिनव भारद्वाज ने मिस्टर फ्रेशर्स और जाह्नवी ने मिस फ्रेशर्स का खिताब अपने नाम किया।

कुल्लू में युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज, वारदात के समय थी नाबालिग; POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस

कुल्लू में एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कथित घटनाओं के समय पीड़िता नाबालिग थी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

कुल्लू मर्डर केस में बड़ा खुलासा! महिला डॉक्टर पुलिस को देना चाहती थी सूचना, लेकिन परिवार ने रोका; जांच में सामने आए चौंकाने वाले...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला डॉक्टर पुलिस को सूचना देना चाहती थी, लेकिन अन्य आरोपियों ने उसे रोक दिया।

HRTC की ‘प्रथम दर्शन योजना’ बनी गेम चेंजर! श्रद्धालुओं को मिला बड़ा फायदा, निगम की कमाई में भी जबरदस्त बढ़ोतरी

HRTC की प्रथम दर्शन योजना से धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार मिली है। शिकारी माता के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ ही निगम की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।