कुल्लू में युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज, वारदात के समय थी नाबालिग; POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस

Date:

--Advertisement--

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि कथित घटनाओं के समय पीड़िता नाबालिग थी। इसी आधार पर मामले में दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 भी जोड़ी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में 18 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुल्लू जिले के अरसू निवासी प्रवीण कुमार पर पिछले वर्ष जुलाई और अगस्त के दौरान एक कैफे में उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस वर्ष जनवरी और फरवरी के दौरान भी आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।

Advertisement

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल पुरानी पुलिस चौकी को मिला थाने का दर्जा, कोटला में अब 25 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

कांगड़ा के कोटला में वर्ष 1926 में स्थापित पुलिस चौकी को अब पूर्ण पुलिस थाने का दर्जा मिल गया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने नए थाने का उद्घाटन किया। यहां SHO सहित 25 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

कुल्लू में 19 सितंबर को 9 घंटे बिजली बंद, इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई; विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुल्लू के भुंतर फीडर के तहत 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी एचटी लाइन में नए एक्सएलपीई केबल बिछाने के कार्य के चलते कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।

कुल्लू दशहरा 2026 में दुकान लगाने का मौका, 5 से 21 अक्टूबर तक होगी प्लॉटों की नीलामी; जानें किस दिन किस बाजार की बारी

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के लिए ढालपुर मैदान में विभिन्न बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी 5 से 21 अक्टूबर तक होगी। इच्छुक व्यापारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्लॉट ले सकेंगे।

Kangra: शाहपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

शाहपुर विधानसभा के सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सरवीण चौधरी, रवि दत्त शर्मा, राकेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।