हिमाचल में दर्दनाक हादसा: टापरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, तीन युवकों की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। टापरी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (एनएच-5) पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती सतलुज नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तीन लोग सवार थे। मृतकों की पहचान नंद लाल (39) निवासी थेमगारंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर, अमृत सिंह (38) निवासी थेमगारंग, तहसील सांगला, जिला किन्नौर तथा बलू राम (36) निवासी चोरट, सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। उफनती सतलुज नदी और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भारी क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार और तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

Advertisement

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।