Chamba: चंबा में कुछ ही दूरी पर दो बड़े सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, पिकअप भी खाई में गिरी; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

Date:

--Advertisement--

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बनीखेत-चंबा मार्ग पर कुछ ही दूरी के अंतराल पर दो सड़क हादसे होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसों के बाद संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाने का काम शुरू कर दिया।

Advertisement

पहला हादसा बोंखरी मोड़ के पास हुआ, जहां सीमेंट से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने से सड़क किनारे लगा बिजली बोर्ड का एक पोल भी टूट गया, जिसके कारण बोंखरी मोड़, तल्ला और आसपास के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और बिजली बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया।

Advertisement

इसी मार्ग पर कुछ दूरी आगे नाल्डा पुल के समीप दूसरा हादसा हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इस दुर्घटना में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। दोनों हादसों के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

Advertisement

घटनाओं की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा यातायात को सुचारु बनाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल दोनों हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट स्थित निजी होस्टल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात रेड की। कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Kangra: बारिश के बीच बच्चों संग थिरके आरएस बाली, जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन; स्कूलों को ₹2.5 करोड़, धलूं को ₹5 लाख...

नगरोटा के धलूं स्कूल में जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बारिश के बीच शानदार समापन हुआ। आरएस बाली ने बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और स्कूलों के लिए ₹2.5 करोड़, धलूं स्कूल के लिए ₹5 लाख, कबड्डी मैट व दो सोलर लाइटों की घोषणा की।