Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। स्नातकोत्तर (पीजी) कॉलेज धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक साथ करीब 20 रसेल वाइपर (घोणा) सांप दिखाई दिए। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सांप कॉलेज के कॉमर्स ब्लॉक में ओल्ड हॉल के साथ स्थित फिजिकल एजुकेशन विभाग के पास दिखाई दिए। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजय के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए सांपों को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया। विभाग के अनुसार, इनमें एक मादा रसेल वाइपर थी, जबकि बाकी उसके बच्चे बताए जा रहे हैं।

Advertisement

रसेल वाइपर भारत के सबसे विषैले सांपों में गिना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके काटने पर यदि समय पर इलाज न मिले तो पीड़ित की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। इस सांप का जहर शरीर में रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है और कई महत्वपूर्ण अंगों पर भी गंभीर असर डाल सकता है। इसलिए इसके काटने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।

Advertisement

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे पकड़ने या मारने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों का चालान, एक जेसीबी जब्त और रेहन व गंगथ में दो अन्य ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Chamba: चंबा में कुछ ही दूरी पर दो बड़े सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, पिकअप भी खाई में गिरी; जानिए कैसे टला...

चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि एक पिकअप वाहन भी सड़क से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।

शिमला में गोपी जैक्स पर FIR दर्ज, महिला कांस्टेबल की शिकायत से मचा बवाल; जानिए पूरा मामला

शिमला में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर गोपी जैक्स के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: 29 वर्षों की शानदार सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर हुए सेवानिवृत्त, धर्मशाला में भावभीनी विदाई

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर 29 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। धर्मशाला में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।