Kangra: गुरु पूर्णिमा पर शाहपुर में भव्य दीपोत्सव: गुरु रविदास मंदिर में गूंजा समरसता का संदेश, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Date:

--Advertisement--

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शाहपुर के दुर्गेला स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज मंदिर में भव्य दीपोत्सव एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संकल्प दोहराया गया। श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास जी महाराज के बताए सत्य, समता और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

Advertisement

इस अवसर पर दुर्गेला पंचायत एवं मंदिर समिति के प्रधान देशराज भाटिया, सचिव प्रताप चंद भाटिया, सुनील भाटिया, सुभाष चंद, राजकुमार, ओंकार सिंह, बुद्धि सिंह, रमेश भाटिया, जसबिंदर सिंह, अरुण धीमान सहित महिला मंडल की सदस्य सुषमा, वंदना, अंजू, सरोज, रचना, बीना, कृष्णा, तारा देवी और संतोष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

Advertisement

इस मौके पर कमल कुमार शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समता, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश प्रत्येक व्यक्ति को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर समरस और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर पुलिस की 24 घंटे में नशे के खिलाफ 3 बड़ी कार्रवाई, 3.7 किलो चूरा पोस्त और 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद

नूरपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में नशे के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की हैं। कार्रवाई के दौरान 3.700 किलो चूरा पोस्त और दो मामलों में कुल 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।