चंबा हादसे की सबसे भावुक तस्वीर: अंतिम सांस तक तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं मां, रेस्क्यू टीम भी हो गई भावुक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर लाहड़ के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बीच रेस्क्यू के दौरान सामने आया एक मार्मिक दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया। बचाव दल जब दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंचा तो मां रिंपी अपने तीन माह के बेटे को सीने से लगाए हुई थीं। भीषण हादसे के बावजूद उनकी बाहों की पकड़ ढीली नहीं हुई थी। ऐसा लग रहा था कि वह अंतिम क्षण तक अपने मासूम को सुरक्षित रखने की कोशिश करती रहीं। हालांकि इस हादसे में मां और बेटे दोनों की जान नहीं बच सकी।

Advertisement

परिजनों के अनुसार पूरा परिवार तीन माह के बच्चे का इलाज करवाकर पीजीआई चंडीगढ़ से अपने घर लौट रहा था। किसी ने भी नहीं सोचा था कि घर वापसी का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे में परिवार के पांच सदस्य हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए।

Advertisement

रेस्क्यू अभियान में शामिल राहत एवं बचाव दल के सदस्यों ने बताया कि मां और बच्चे का यह दृश्य लंबे समय तक उनकी यादों में रहेगा। हादसे की भयावहता के बीच भी मां का अपने बच्चे को सीने से लगाए रखना सभी को भावुक कर गया। यह दृश्य न केवल एक परिवार के असहनीय दर्द को बयां करता है, बल्कि मां की ममता की ऐसी तस्वीर भी सामने लाता है जिसने पूरे चंबा जिले को गहरे शोक में डुबो दिया।

Advertisement

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के दौरान यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत की याद दिलाता है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर पुलिस की 24 घंटे में नशे के खिलाफ 3 बड़ी कार्रवाई, 3.7 किलो चूरा पोस्त और 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद

नूरपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में नशे के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की हैं। कार्रवाई के दौरान 3.700 किलो चूरा पोस्त और दो मामलों में कुल 18.78 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।