Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 27 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह पंचायत का दौरा कर हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित लोगों का हालचाल जाना, उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

Advertisement

दौरे के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से आपदा से प्रभावित सभी 16 परिवारों को आर्थिक राहत सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों का मनोबल बनाए रखना और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बोह सड़क के सुधार एवं मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

मंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों तक सरकारी सहायता समयबद्ध तरीके से पहुंचनी चाहिए और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

Advertisement

इससे पहले लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चम्बी खड्ड पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति तथा प्रस्तावित योजना की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को पुल के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

Advertisement

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। उनके अलावा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।