Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सहायक आयुक्त (उपायुक्त) विवेक चौहान के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisement

इस अवसर पर विवेक चौहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने बेहद विषम परिस्थितियों में असाधारण वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त किया और देश की सीमाओं की सफलतापूर्वक रक्षा की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान हमेशा देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। उनके साहस और समर्पण की बदौलत ही देश सुरक्षित है और नागरिक शांति के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Advertisement

विवेक चौहान ने कहा कि जिला कांगड़ा का भी भारतीय सशस्त्र सेनाओं में योगदान अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। कांगड़ा की वीर भूमि से हजारों युवा भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और अर्द्धसैनिक बलों में सेवाएं देकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कांगड़ा की यह गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।