Kangra: शाहपुर में मानसून को लेकर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया, सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शाहपुर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैत ब्लॉक कार्यालय के समिति हॉल में आयोजित उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने प्रत्येक विभाग को एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने और उसका मोबाइल नंबर प्रशासन के साथ साझा करने के निर्देश दिए, ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत संपर्क स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि क्षेत्र की सभी सड़कें यातायात के लिए सुचारू रूप से खुली रहें। साथ ही जेसीबी और अन्य आवश्यक मशीनरी को चिन्हित स्थानों पर पहले से तैनात रखा जाए, ताकि भूस्खलन या सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

जल शक्ति विभाग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पेयजल भंडारण टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्लोरीनेशन के दौरान संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी जाए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनभागीदारी बनी रहे।

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और किसी भी तकनीकी खराबी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राशन और रसोई गैस की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गैस वितरण का रूट चार्ट पहले से सार्वजनिक करने के लिए कहा गया, ताकि लोगों को समय पर जानकारी मिल सके।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग को बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से निपटने के लिए पर्याप्त दवाइयों का भंडारण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में सर्पदंश के उपचार के लिए एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध रखने को भी कहा गया।

केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागीय अधिकारियों से अपने मोबाइल फोन हर समय सक्रिय रखने का आग्रह किया, ताकि जरूरत पड़ने पर आम लोगों को तुरंत सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल और टीमवर्क बेहद जरूरी है।

Advertisement

बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने आश्वासन दिया कि विधायक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाएगा और मानसून के दौरान उपमंडल के सभी विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला परिषद सदस्य, नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और विभिन्न पंचायतों के प्रधान भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।