अगले दो वर्षों में प्रदेश सरकार जोड़ेंगी छूटे गांवों को सड़कों से – विक्रमादित्य सिंह

Date:

--Advertisement--

शिमला, 24 नवम्बर: प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) रोहड़ू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन गांवों तक अब तक सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें अगले दो साल में सड़कों से जोड़ा जाएगा। इस योजना में केंद्र सरकार का भी सहयोग लिया जाएगा, और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के चरण-4 के तहत काम शुरू किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि चिड़गांव-रोहड़ू मार्ग के विस्तारीकरण के लिए 19 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस मार्ग का विस्तारीकरण एवं उन्नतिकरण न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा, जिससे इस क्षेत्र के विकास में योगदान होगा।

उन्होंने क्षेत्र में सब्जी मंडी के निर्माण कार्य की गति को तेज़ बताते हुए कहा कि रोहड़ू में सीए स्टोर का निर्माण भी चल रहा है, जिससे बागबानों को लाभ होगा। इसके साथ ही स्कूल की सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।

समारोह में मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं के लिए 25 हजार रुपए की अनुदान राशि की घोषणा की। स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने छात्रों को चिट्टे और नशे से दूर रहने की सलाह दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य उत्तम चंद ने वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

Advertisement – HIM Live Tv

सम्मानित छात्रों की सूची

समारोह में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें दृष्टा, रिद्धिमा, समीक्षा, सृजन, कनक, स्नेहा, आरती, आरुषि, प्रकृति, रिया, राधिका, पलक, सिमरन, अक्षी, और अन्य छात्र शामिल थे।

राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें मान्या शर्मा, श्रुति, तनवी, सृष्टि, स्वीटी, अनन्या और तनीषा प्रमुख रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने दिखाया दमदार प्रदर्शन, ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर छात्रों को किया प्रेरित

शाहपुर के कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने छात्रों को आत्मरक्षा, अनुशासन और फिटनेस के प्रति प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, कमल पाधा ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमल पाधा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को नशामुक्त समाज का मजबूत माध्यम बताया।

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sirmaur: सिरमौर से 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता! कोचिंग जाने के बाद नहीं लौटी घर, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के किशनपुरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।