Kangra: शाहपुर में गरजे केवल सिंह पठानिया, बोले- युवा कांग्रेस पूरी तरह एकजुट; युवाओं के भविष्य के लिए काम कर रही सुक्खू सरकार

Date:

--Advertisement--

रैत, शाहपुर, 19 जुलाई। युवा ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांश कटोच ने की, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Advertisement

बैठक के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पिछले लगभग 30 वर्षों से जिन विकास योजनाओं की केवल घोषणाएं होती रही थीं, वे अब धरातल पर दिखाई देने लगी हैं। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में हुए कार्यों का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांश कटोच ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारियां देकर नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर दिया जा रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास परियोजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।

Advertisement

मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाले युवाओं का भविष्य हमेशा उज्ज्वल रहता है।

पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। रोजगार, शिक्षा, खेल और कौशल विकास के क्षेत्र में कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा युवाओं को अवसर, समानता और सामाजिक न्याय देने की रही है।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है।

Advertisement

चुनावी बॉन्ड और राजनीतिक चंदे के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक वित्तपोषण पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों से किया गया वादा निभाते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की, जबकि केंद्र सरकार अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं ले सकी है।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को याद करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने देश के युवाओं को नई सोच, आधुनिक तकनीक और नए अवसरों से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना और सूचना एवं संचार क्रांति की नींव रखना उनके दूरदर्शी नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि आज भारत जिस डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, उसमें राजीव गांधी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने और जनसेवा व क्षेत्रीय विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक के बाद युवा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में रैत बाजार में विरोध रैली भी निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली में युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों के समर्थन में एकजुटता दिखाई और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

बैठक में जिला कांग्रेस महासचिव सौरभ लंगेह, बिट्ठल भारद्वाज, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांश कटोच, कशिश धीमान, बलवंत सिंह गुलेरिया, अखिल पठानिया, आषुतोष, अदिराज मनकोटिया, विपुल पटाकू, अक्षय कुमार सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आधी रात को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लगी JCB और दो ट्रक जब्त

कांगड़ा के फतेहपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने आधी रात कार्रवाई करते हुए एक JCB मशीन और दो मल्टी-एक्सल ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसा है।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का असर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 22 जुलाई 2026 को होने वाले साक्षात्कार भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

अब एक क्लिक में दें आपदा की सूचना! हिमाचल में लॉन्च हुआ ‘आपदा रक्षक’ ऐप, जानिए कैसे करेगा मदद

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ‘आपदा रक्षक’ मोबाइल ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है। इस ऐप के जरिए नागरिक आपदा संबंधी जानकारी सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे, जिससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी।

Kangra: धर्मशाला के नाल्टी चौक में बड़ा हादसा टला! पंजाब रोडवेज बस से टकराई स्कूटी, सवार बाल-बाल बचा

धर्मशाला के नाल्टी चौक पर पंजाब रोडवेज बस और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन सवार युवक गंभीर चोटों से बाल-बाल बच गया।