Kangra: शाहपुर बाजार में मुख्य क्रॉसिंग बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, सुरक्षित विकल्प की मांग तेज

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: शाहपुर बाजार में मुख्य सड़क क्रॉसिंग बंद किए जाने के बाद स्थानीय लोगों, दुकानदारों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्रॉसिंग बंद किए जाने के बावजूद इसके स्थान पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

Advertisement

लोगों के अनुसार, बाजार के दोनों ओर आने-जाने के लिए अब काफी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और पैदल यात्रियों को कठिनाई हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि क्रॉसिंग को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है, तो वहां अंडरपास, फुटओवर ब्रिज या ट्रैफिक सिग्नल जैसी सुरक्षित व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए थी।

इस बीच, फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ दुकानदारों का आरोप है कि कई स्थानों पर सर्विस लेन की ढलान दुकानों की ओर बनाई गई है, जिसके कारण बारिश का पानी सीधे दुकानों में प्रवेश कर रहा है। उनका कहना है कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Advertisement

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि शाहपुर बाजार में पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उचित व्यवस्था की जाए। लोगों का मानना है कि सुरक्षित क्रॉसिंग की सुविधा उपलब्ध होने से बाजार क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

फिलहाल यह मुद्दा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में पानी की सप्लाई क्यों हुई प्रभावित? नड्डी में भूस्खलन से टूटी मुख्य पाइपलाइन, विभाग ने शुरू किया बहाली का काम

नड्डी में भारी भूस्खलन से धर्मशाला शहर को पानी पहुंचाने वाली मुख्य ग्रेविटी पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचा है। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल शक्ति विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और वैकल्पिक स्रोतों से भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Kangra: नूरपुर की छतरोली पंचायत में ‘एक पौधा-एक संकल्प’ अभियान, ग्रामीणों से लेकर युवाओं तक ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

नूरपुर की छतरोली पंचायत में आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

धर्मशाला में 5 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नहीं आएगी सप्लाई

धर्मशाला में 5 सितंबर को 11 केवी धर्मशाला फीडर के तहत आने वाले कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जानें किन-किन इलाकों में बिजली कटौती होगी।

कांगड़ा में बदला सफर का अंदाज, 45 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रहीं सड़कों पर; डीजल के मुकाबले आधे से भी कम खर्च, जानें पूरी व्यवस्था

कांगड़ा में 45 इलेक्ट्रिक बसें अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं। डीजल बसों की तुलना में इनका परिचालन खर्च काफी कम है और जिले में 6.35 करोड़ रुपये की लागत से ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।