मनाली में शराब माफिया पर बड़ा वार: ट्रक से 100 पेटी रॉयल स्टैग बरामद, चालक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मनाली, 16 जुलाई। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत मनाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मनाली थाना की टीम नियमित गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान फर्स्ट स्नो गैलरी, सोलंग नाला के पास संदेह के आधार पर एक ट्रक (HP 30B-2006) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर रॉयल स्टैग ब्रांड की 100 पेटियां अंग्रेजी शराब मिलीं।

जब पुलिस ने चालक से शराब के परिवहन से संबंधित परमिट या अन्य वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब की पूरी खेप और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 46 वर्षीय चेत राम पुत्र विक्रमजीत के रूप में हुई है। वह कुल्लू जिले की बंजार तहसील के अंतर्गत घर्ट गाड, डाकघर चनौन का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे मनाली में किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। उन्होंने कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में ऐसे कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।