सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, पंजाब से गिरफ्तार हुआ मंडी का उद्घोषित अपराधी नोनू

Date:

--Advertisement--

मंडी, 16 जुलाई। लंबे समय से कानून से बचकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे एक उद्घोषित अपराधी को आखिरकार मंडी पुलिस की पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और उसे हिमाचल वापस लाया। आरोपी मंडी जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज कई मामलों में वांछित था और अदालत में पेश न होकर लगातार न्यायिक प्रक्रिया से बच रहा था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार उर्फ नोनू पुत्र ओम प्रकाश निवासी मकान नंबर-248/4, सोहड़ा मोहल्ला, मंडी के रूप में हुई है। मंडी पुलिस की पीओ सेल को सूचना मिली थी कि आरोपी पंजाब के बटाला क्षेत्र के अंतर्गत कादियां में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि विनोद कुमार उर्फ नोनू के खिलाफ मंडी जिले के विभिन्न थानों में कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों की सुनवाई के दौरान कई बार सम्मन जारी होने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। लगातार गैरहाजिर रहने और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था।

Advertisement

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में पुलिस थाना बल्ह में घर में जबरन घुसकर मारपीट और जानबूझकर अपमानित करने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2017 में पुलिस थाना सदर मंडी में चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। वर्ष 2018 में सदर मंडी थाना में लापरवाही से वाहन चलाने, सड़क दुर्घटना और मोटर वाहन अधिनियम के तहत एक अन्य मामला दर्ज हुआ। वहीं वर्ष 2019 में पुलिस थाना औट में भारतीय दंड संहिता की धारा 174-ए के तहत भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मंडी पुलिस आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर वापस ले आई है। इस कार्रवाई की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और अदालत के निर्देशों के अनुसार उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून से भागने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।

शिमला IGMC में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, 29 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

शिमला के IGMC में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय बिलासपुर निवासी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 13 अगस्त को भर्ती हुआ था और 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

नेरवा के हडेऊ नाला के पास रविवार को ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में हिराह गांव की नीतू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।