हमीरपुर की बेटी डॉ. शरण्या डोगरा बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 15 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की बेटी डॉ. शरण्या डोगरा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सुजानपुर के भलेठ गांव की मूल निवासी डॉ. शरण्या ने अपने पिता एयर कमोडोर राजेश डोगरा के पदचिह्नों पर चलते हुए भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है, बल्कि परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनने का गौरव भी हासिल किया है।

Advertisement

प्रतिष्ठित सैन्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली के रजोकड़ी में आयोजित समारोह में उन्हें भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। इसके बाद उनकी नियुक्ति वायुसेना की मेडिकल कोर में की गई है। यह उपलब्धि पूरे हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

डॉ. शरण्या के पिता एयर कमोडोर राजेश डोगरा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा एयरफोर्स के विभिन्न स्कूलों और केंद्रीय विद्यालयों में हुई। इसके बाद उन्होंने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और लगभग एक वर्ष पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा से अपनी इंटर्नशिप पूरी की। वायुसेना में कमीशन मिलने से पहले वह धर्मशाला के जोनल अस्पताल स्थित हंस फाउंडेशन डायलिसिस सेंटर में मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे रही थीं।

Advertisement

डॉ. शरण्या को देशसेवा की प्रेरणा अपने पिता से मिली, जबकि चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें अपने ननिहाल से मिली। उनके मामा एवं प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार रहे स्वर्गीय पीयूष गुलेरी तथा उनकी नानी इंदिरा गुलेरी ने उन्हें डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। दादा जीवानंद डोगरा और ताया चंद्र दीप डोगरा ने कहा कि परिवार के लिए यह ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है।

डॉ. शरण्या की इस सफलता पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. शरण्या डोगरा ने अपनी मेहनत और समर्पण से पूरे हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और अधिक युवा देशसेवा के लिए आगे आएंगे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

घर के बाहर सफाई कर रहे कारोबारी पर सांड का जानलेवा हमला, बेटे ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी टूट पड़ा;...

कुमारहट्टी में घर के बाहर सफाई कर रहे प्रतिष्ठित व्यापारी देवेंद्र वोहरा की सांड के हमले में मौत हो गई। पिता को बचाने पहुंचे बेटे पर भी सांड ने हमला कर दिया। घटना के बाद व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

रामपुर में दर्दनाक HRTC बस हादसा: खाई के किनारे अनियंत्रित हुई बस, परिचालक समेत 2 की मौत, कई यात्री घायल

रामपुर उपमंडल के गरटोला के पास एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से परिचालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार खनेरी अस्पताल में जारी है।

STF का बड़ा एक्शन: मंडी के नगवाईं में घर पर छापा, 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

एसटीएफ कुल्लू ने मंडी के नगवाईं गांव में एक रिहायशी मकान पर छापेमारी कर 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Kangra: शाहपुर में जर्जर सरकारी भवनों पर भड़के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, बोले- विकास कार्य ठप, जनता से किए वादे भूली सरकार

भाजपा प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर में जर्जर सरकारी भवनों और रुके विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर सभी लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।