घर के बाहर सफाई कर रहे कारोबारी पर सांड का जानलेवा हमला, बेटे ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी टूट पड़ा; इलाके में आक्रोश

Date:

--Advertisement--

सोलन, 15 जुलाई। क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यापारी देवेंद्र वोहरा की बुधवार सुबह सांड के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में उन्हें बचाने पहुंचे उनके बेटे पर भी सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे देवेंद्र वोहरा अपने घर के बाहर सीढ़ियों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना को देख एक राहगीर ने तुरंत उनके परिजनों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही उनका बेटा मौके पर पहुंचा और अपने पिता को बचाने की कोशिश की, लेकिन सांड ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने देवेंद्र वोहरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे का उपचार जारी है।

Advertisement

घटना के बाद व्यापार मंडल कुमारहट्टी ने दिवंगत व्यापारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूरे बाजार को बंद रखा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बेसहारा सांडों और अन्य आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम उठाए गए होते तो आज एक परिवार अपने मुखिया को नहीं खोता।

व्यापार मंडल और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बेसहारा पशुओं को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।