रामपुर में दर्दनाक HRTC बस हादसा: खाई के किनारे अनियंत्रित हुई बस, परिचालक समेत 2 की मौत, कई यात्री घायल

Date:

--Advertisement--

शिमला, 15 जुलाई। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बुधवार देर शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट मार्ग पर गरटोला के समीप शाम करीब 6:30 बजे हुआ। दुर्घटना के समय बस (नंबर HP 06A-6454) में लगभग 22 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

Advertisement

हादसे में एचआरटीसी बस के परिचालक जय प्रकाश नेगी निवासी गांव घड़ोली, डाकघर खुनी, तहसील ननखड़ी तथा 72 वर्षीय डाकू राम पुत्र कालू राम निवासी गांव शाहदू, तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कई यात्री गंभीर और कुछ अन्य हल्के रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को तुरंत महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी (रामपुर) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने राहत नियमों के तहत स्थानीय मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी है। वहीं दूसरे मृतक की औपचारिक पुष्टि होने के बाद उनके परिजनों को भी तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

प्रशासन की राहत एवं बचाव टीमें घटनास्थल पर सक्रिय हैं। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी घायल को इलाज में कोई परेशानी न हो। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: देहरा में बड़ा ऐलान: भूमिगत यूटिलिटी डक्ट से लेकर बनखंडी जूलॉजिकल पार्क तक, CM सुक्खू ने की कई घोषणाएं; 800 मछुआरों को भी...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में कई बड़े ऐलान किए। 800 मछुआरों को 3,500 रुपये की सहायता दी गई, जबकि देहरा में भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, पेयजल परियोजनाओं और देहरा अस्पताल में नई स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

Chamba: हरबंस सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिला चंबा INTUC युवा अध्यक्ष नियुक्त होने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

ग्राम पंचायत नहाना काथला निवासी हरबंस सिंह को जिला चंबा INTUC युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समेत संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।

Kangra: खबरू महादेव में इस बार ऐसे मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, 3 सितंबर को शिव नुआला और 4 सितंबर को धाम

शाहपुर की वोह घाटी स्थित प्रसिद्ध खबरू महादेव में कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। 3 सितंबर को शिव नुआला और 4 सितंबर को धाम का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Kangra: शाहपुर के व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने विधायक केवल सिंह पठानिया से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

रैत कांग्रेस कार्यालय में व्यापार मंडल शाहपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और शाहपुर बाजार के विकास के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।