Kangra: शाहपुर में जर्जर सरकारी भवनों पर भड़के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, बोले- विकास कार्य ठप, जनता से किए वादे भूली सरकार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 15 जुलाई। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जनजाति मोर्चा के नेता कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सरकारी भवनों और रुके हुए विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार तथा स्थानीय विधायक पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर में कई सरकारी भवन खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं, लेकिन उनकी मरम्मत या नए भवनों के निर्माण की दिशा में सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उनके अनुसार यह सरकार की विकास विरोधी सोच और विफल कार्यशैली का स्पष्ट उदाहरण है।

Advertisement

कमल कुमार शर्मा ने कहा कि कई पंचायतों को आज तक अपने पंचायत भवन नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई कई विकास परियोजनाएं मौजूदा सरकार के समय से ठप पड़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर इन सभी लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शाहपुर में उद्योग स्थापित करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तक उद्योग लगाने के लिए स्थान तक तय नहीं हो पाया। इसके अलावा द्रमण में एचआरटीसी सब-डिपो खोलने की घोषणा भी केवल कागजों तक सीमित रह गई है और मौके पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां केवल घोषणाओं तक सीमित हैं।

Advertisement

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की रफ्तार पूरी तरह थम गई है, जिससे हर वर्ग निराश और हताश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पहले भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का विरोध करते थे और अदालतों में उसके खिलाफ खड़े थे, वही आज राम का नाम लेकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

कमल कुमार शर्मा ने दावा किया कि पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को ट्रेलर दिखा दिया है और आने वाले चुनावों में पूरी तस्वीर भी सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर शाहपुर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी और जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

STF का बड़ा एक्शन: मंडी के नगवाईं में घर पर छापा, 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

एसटीएफ कुल्लू ने मंडी के नगवाईं गांव में एक रिहायशी मकान पर छापेमारी कर 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Himachal: पोते-पोतियों वाली महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, पंजाब के व्यक्ति संग जाने की आशंका; पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

हिमाचल के अम्ब क्षेत्र से 54 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने पंजाब के एक व्यक्ति पर महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच कर रही है।

Solan: परवाणू सेब मंडी में ब्रेक फेल ट्रक ने मचाई तबाही, 4 ट्रकों के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

परवाणू टर्मिनल सेब मंडी में सीमेंट से भरे ट्रक के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। बेकाबू ट्रक ने तीन अन्य ट्रकों को टक्कर मार दी, जिससे चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Kangra: नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-दामाद के घर से मिला 11 ग्राम चिट्टा, दोनों गिरफ्तार

कांगड़ा के नूरपुर पुलिस जिले में डमटाल थाना पुलिस ने गांव छन्नी में छापेमारी कर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक महिला और उसके सगे दामाद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।