Kangra: HPU Regional Centre Dharamshala में एडमिशन का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी; जानिए अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पीजी, एलएलबी, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है।

Advertisement

धर्मशाला, 15 जुलाई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) क्षेत्रीय केंद्र, मोहली-खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 20 जुलाई 2026, शाम 5 बजे तक कर दी है। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए (दो वर्षीय) तथा एलएलबी (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया था और संबंधित विषय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब निर्धारित प्रारूप में अपने प्रवेश परीक्षा अंकों के साथ आवेदन पत्र क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा स्थित निदेशक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Advertisement

क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक कुलदीप कुमार ने बताया कि एमएससी भू-गर्भ विज्ञान और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश पूरी तरह योग्यता के आधार पर दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना होगा।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://hpuniv.ac.in तथा क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट https://hpuniv.ac.in/university-detail/home.php?regional-center-dharamshala से विवरणिका और आवेदन पत्र डाउनलोड कर समय रहते आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में प्रवेश के इच्छुक छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।